अम्बेडकरनगर : 2012 का इतिहास दोहराने की कवायद में सपा

Facebook
X
WhatsApp

अम्बेडकरनगर : समाजवादी पार्टी 2012 का इतिहास दोहराने की कवायद कर रही है। इसके लिए समाजवादी पार्टी अपने पुराने साथियों को दरकिनार कर नए बने साथियों पर दांव लगाने का मन बना रही है। चर्चा के अनुसार समाजवादी पार्टी जिले की सभी पांच विधानसभा की सीटों पर नए सपाइयों पर ही दांव खेलने वाली है।जिले के पांच विधानसभा सीटों में से चार पर सपा के और एक सीट टांडा पर सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी के उतारे जाने की चर्चा है। चर्चा है कि टांडा की सीट से राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद को टिकट मिलेगा। अन्य चार विधानसभा की सीटों क्रमश: कटेहरी, आलापुर, जलालपुर और अकबरपुर में हाल के दिनों में सपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट दिए जाने की चर्चा है। चर्चा के अनुसार अकबरपुर से राम अचल राजभर राजभर, कटेहरी से लाल जी वर्मा, जलालपुर से राकेश पांडेय और आलापुर से त्रिभुवन दत्त को सपा अपने सेनापति के तौर पर चुनाव मैदान में उतारेगी। ये सभी हाल के महीनों में बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। मालूम हो कि साल 2012 में सपा के खाते में जिले की सभी पांच विधानसभा की सीटें गई थी।
सपा के दो सेनापति हो चुके हैं दिवंगत: सपा को बीते पांच सालों में अपने दो पुराने दिग्गजों को निधन से भी सीट सामंजस्य में दिक्कत हो रही है। इनमें टांडा से 2012 में विधायक चुने गए अजीमुल हक पहलवान और आलापुर सुरक्षित सीट से 1996 व 2012 में चुने भीम प्रसाद सोनकर शामिल हैं।

रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें