अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या, राम लला के करेंगे दर्शन

Facebook
X
WhatsApp

अगले साल जिन राज्यों में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, अब उन राज्यों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खास ध्यान दे रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। अरविंद केजरीवाल ने अब यूपी पर फोकस करना शुरू कर दिया है और इसी को ध्यान में रखते हुए वो 26 अक्टूबर को अयोध्या जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जो अगले साल के शुरुआत में होने हैं।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जो अगले साल के शुरुआत में होने हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव में किसी तरह का गठबंधन भी नहीं करेगी। यूपी के अलावा आम आदमी पार्टी ने गोवा, उत्तराखंड और गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी सांसद संजय सिंह के हाथों में दी हुई है। संजय सिंह उस जिम्मेदारी को बखूबी निभा भी रहे हैं। हाल ही में लखीमपुर की घटना को लेकर संजय सिंह काफी एक्टिव नजर आए थे। यही नहीं संजय सिंह जमीनी स्तर पर जिले-जिले में घूम पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। संजय सिंह के अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी यूपी में पार्टी का चुनाव प्रचार करते दिखे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें