अलीगढ़ में सपा नेता रुबीना का विवादित बयान, कहा- हिजाब पर उठने वाले हाथ को काट डालेंगे

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़. कर्नाटक में चल रहे हिजाब प्रकरण ने उत्तर प्रदेश में भी सियासत की आंच को भड़का दिया है. इस पूरे प्रकरण को लेकर अलीगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे विवाद बढ़ता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे.

रुबीना ने यहां कहा, ‘भारत विविधताओं का देश है. यहां माथे का तिलक हो या शरीर पर हिजाब या फिर पगड़ी सभी का बराबर सम्मान है. हमारी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डालेंगे वह उन्हें झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी. वह उसका हाथ को काट डालेंगी.’

दरअसल यूपी में चुनावी माहौल के कारण कर्नाटक में उपजा हिजाब प्रकरण उत्तर प्रदेश में भी तूल पकड़ता दिख रहा है. कर्नाटक के उडुपी जिले में सरकारी कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी के खिलाफ अब अलीगढ में भी विरोध शुरू हो गया है.अलीगढ़ में सपा नेता रुबीना खानम ने हिजाब प्रकरण को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि उन्होंने कहा घूंघट हो या हिजाब. यह सब हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है. इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना नीचता की पराकाष्ठा होगी.रुबीना ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने की कतई भूल न करो. इसमें सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो. ऐसे में अगर उनकी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डाला गया तो उनको झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी. उन्होंने कहा कि वह बहन-बेटियों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उप उठने वाले हाथ काट डालेंगी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें