बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेट लिस्ट जारी कर दी है। 14 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा शुरू होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होगी। बता दें कि पिछले साल भी इसी तिथि से परीक्षा शुरू हुई थी। इसके अलावा बिहार बोर्ड इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 से 20 जनवरी तक होगी। वहीं कक्षा 10 के प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 जनवरी के बीच खत्म होंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर के 12.45 तक होगी। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहल 1 बजकर 45 मिनट से शाम के 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटे का होगा। परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ टाइम दिया जाएगा। यानी कि इन 15 मिनट में छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र पढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्हें उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 डेटशीट 17 फरवरी – गणित 18 फरवरी – विज्ञान 19 फरवरी – सामाजिक विज्ञान 21 फरवरी – अंग्रेजी 22 फरवरी – मातृभाषा (हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली) 23 फरवरी – द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी) 24 फरवरी – ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्क-त, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत)
बीएसईबी के ऑफिशियल ट्वीटर पेज पर जाकर उम्मीदवार डिटेल शेड्यूल चेक कर सकते हैं। ट्वीटर पेज पर दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का टाइम टेबल शेयर किया गया है। परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के नए अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशियल ट्वीटर पेज पर विजिट करते रहना चाहिए। परीक्षा से संबंधित कोई भी नई सूचना वेबसाइट या ट्वीटर हैंडल के माध्यम से ही दी जाएगी।









