इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर हंगामा, छात्रों ने की तालाबंदी

Facebook
X
WhatsApp

प्रयागराज: चार गुना फीस वृद्धि के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. बढ़ते दिन के साथ यह आंदोलन उग्र होता जा रहा है. छात्रों का कहना है जब तक बढ़ी हुई फीस को वापस नहीं लिया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. बढ़ी हुई फीस वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर तालाबंदी कर दी. इसके साथ ही सेंट्रल लाइब्रेरी में भी तालाबंदी की गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर यूनिवर्सिटी को खुलवाया। इस दौरान पुलिस और छात्रों में जमकर झड़प हुई।

फीस वृद्धि के वापसी की मांग कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के सामने पोस्टर बैनर लेकर धरने पर भी बैठ गए. एबीवीपी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए 4 गुना बढ़ी फीस वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं की अन्य 10 सूत्रीय मांगे भी हैं, जिसे पूरी किए जाने की मांग हो रही है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तालाबंदी के चलते छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर के अंदर नहीं जा पा रहे थे. तमाम छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय गेटों के बाहर खड़े रहे. इस बीच भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाकर छात्रों को कैंपस के अंदर दाखिल करवाया।

गेटबंदी से विश्वविद्यालय के छात्रों को भले ही दिक्कत हो रही है, लेकिन दबे स्वर में छात्र भी तालाबंदी का समर्थन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि उनके लिए गेट बंदी की वजह से एक दिन की समस्या हो रही है. लेकिन अगर बढ़ी हुई फीस वापस ले ली जाती है, तो इससे तमाम छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी. गौरतलब है कि फीस वृद्धि के मुद्दे पर तमाम छात्र संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें