कन्नड़ सिनेमा के स्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र मे हार्ट अटैक से निधन

Facebook
X
WhatsApp

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर ऐक्टर पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। वो 46 साल के थे। शुक्रवार को पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में उनको लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार से आस्मिक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार एक्टर पुनीत राजकुमार को शुक्रवार सीने में दर्द की शिकायत हुई है। जिसके बाद उनको बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनको हर्ट अटैक होने की बात सामने और उनको आईसीयू में एडमिट किया गया। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्टर का हाल जाना था। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी देखरेख में थी लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। कुछ घंटे बाद शुक्रवार दोपहर तक ही 46 साल की पुनीत की मौत की खबर आ गई।

पुनीत राजकुमार मशहूर ऐक्टर राजकुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। उन्होंने करीब 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। जिसमें कई फिल्म सुपरहिट रहीं। उनकी आखिरी फिल्म युवाराथना इसी साल आई थी। पुनीत अपने फैंस के बीच पावर स्टार और अप्पू के नाम से मशहूर थे।

पुनीत राजकुमार की मौत पर देशभर के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी दुख का इजहार कर रहे हैं। पुनीत के फैंस के सड़कों पर आने की आशंका को देखते हुएकर्नाटक में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सरकार ने सभी सिनेमाघरों को भी तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें