गरीब बच्ची ने मांगे पैसे, लेकिन एक्ट्रेस ने नहीं दिया भाव भी, लोगों का फूट पड़ा गुस्सा

Facebook
X
WhatsApp

साउथ की ब्यूटी क्वीन रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’  को लेकर चर्चा में हैं. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. चारों ओर इसी की चर्चा है. इसमें उन्होंने अल्लू अर्जुन  के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इसमें दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल   हो रहा है. इसमें वो कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रही हैं कि जो लोगों को पसंद नहीं आता है और वो रश्मिका को ट्रोल करने लगते हैं. उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इससे पहले भी उन्हें एयरपोर्ट पर शॉर्ट्स में देखकर लोग भड़क गए थे.

दरअसल, रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो  में देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक रेस्त्रां से बाहर निकलती हैं तो एक छोटी बच्ची उन्हें घेर लेती है और वो रश्मिका से पैसे मांगती है और एक्ट्रेस उस बच्ची को भाव तक नहीं देती हैं. वो पैपराजी को पोज देकर अपनी कार में बैठ जाती हैं. बच्ची ने खाने का इशारा भी किया लेकिन, उसकी ओर रश्मिका ने जरा भी ध्यान नहीं दिया. इस पर लोग उन पर भड़क उठे. लड़की आकर उनसे ये भी कहती है कि दीदी आपकी फिल्म ‘पुष्पा’ है ना. वो आगे कहती है कि ‘दीदी कुछ पैसे दे दो खाना खाना है.’ लेकिन रश्मिका उन्हें पैसे नहीं देती हैं और वहां से रवाना हो जाती हैं.लोगों को रश्मिका का ये व्यवहार पसंद नहीं आता है और उन्हें ट्रोल करने लगते हैं. लोगों को कहना है कि रश्मिका को उस गरीब बच्ची की मदद करना चाहिए. कुछ पैसे दे देतीं और जब पैसे नहीं देतीं तो कम से कम कुछ खाने के लिए ही दे दिया होता. लोग उनको पैसों से अमीर लेकिन दिल से गरीब बता रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, ‘इसे देखकर मूड ऑफ हो गया है.’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या यार इतना कमाने के बाद भी बच्चों को पैसा नहीं दे सकती. शर्म करो रश्मिका.’ दूसरे ने लिखा, ‘इंसान को शक्ल से क्यूट और खूबसूरत नहीं दिल से खूबसूरत होना चाहिए.’ वहीं, कुछ लोग सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत की दरियादिली को याद कर रहे हैं. वहीं, एक ने उनके कपड़े को लेकर लिखा, ‘चलो शुकर है आज के कपड़े फुल है.’ उनका वीडियो वायरल हो रहा है

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया था. मूवी में इनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. मूवी ने साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी ताबड़तोड़ कमाई की है. अब बहुत जल्द ही इसका सीक्वल भी आएगा. ‘पुष्पा’ की सक्सेस  बाद रश्मिका की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. उनके पास ढेरों ऑफर्स हैं. वो बॉलीवुड में फिल्म ‘मिशन मजनू’  से डेब्यू करेंगी. इसमें वो उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी. इसका निर्देशन शांतनु बागची कर रहे हैं. वहीं, इसके अलावा रश्मिका ‘गुडबाय’  में भी दिखाई देंगी. इसमें वो अमिताभ बच्चन  के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें