गुजरात के अरावली में दर्दनाक हादसा, कार ने सात लोगों को कुचला; छह की मौत एक घायल

Facebook
X
WhatsApp

अहमदाबाद: गुजरात के अरावली जिलेे में स्थित अंबाजी की ओर जा रहे सात लोगों को कार ने कुचल दिया जिससे छह की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक घायल को अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
अधिकांश यात्री पंचमहल जिले के काकोल के रहने वाले बताये गए हैं और अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कार की स्‍पीड तेज रही होगी और अनियंत्रित होने के कारण सात लोगों को कुचलती चली गई होगी। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

30 अगस्‍त 2022 को गुजरात के कच्छ जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे । दुर्घटना जिले के नखतराना कस्बे के पास आधी रात के करीब हुई थी।
पीड़ित नखतराना से मांडवी जा रहे थे, तभी दावड़ा गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया था।
इस हादसे के मृतकों की पहचान 53 वर्षीय कस्तूरबेन गोस्वामी, 25 वर्षीय संगीताबेन गोस्वामी, 50 वर्षीय परेश गोस्वामी और 3 वर्षीय मानभर के रूप में हुई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें