कहते हैं ना कि किस्मत कब पलट जाए कहा नहीं जा सकता. कोई किस्मत के खेल में झट से लखपति बन जाता है तो कोई कंगाल हो जाता है. किस्मत पलटने की ऐसी ही एक खबर हाल ही में अमेरिका (America) के ऑहियो (Ohio) से आई. यहां क्लीवलैंड में रहने वाले एक कपल ने सोचा भी नहीं था कि घर की साफ़-सफाई में उनके हाथ घर में छिपा खजाना लग जाएगा. इस कपल को अपने घर के फ्लोर के नीचे की सफाई करते हुए एक पुराना बक्सा मिला. इस बक्से को खोलते ही उनकी किस्मत पलट गई.
सोशल मीडिया साइट इमगुर पर शख्स ने अपने साथ हुई इस घटना की तस्वीर शेयर की है. इमगुर पर शख्स का अकाउंट Branik12 नाम से मौजूद है. शख्स ने इसमें मिले हुए बक्से की फोटो शेयर की. शख्स ने बताया कि वो अपनी बीवी के साथ घर के बेसमेंट की सफाई कर रहा था. वहां उसे दो लकड़ियों के बीच एक बक्सा मिला. धूल जमे इस बक्से को जैसे ही कपल ने खोला दोनों हैरान रह गए. इस ग्रीन और ग्रे बक्से के अंदर से उन्हें जो मिला उसने उनकी किस्मत बदल दी
शख्स ने लिखा कि बक्सा काफी हल्का था. ऐसे में उसके अंदर सिक्का या सोने के बार तो बिलकुल नहीं होंगे. लेकिन फिर उसे उम्मीद जगी कि अंदर स्पोर्ट्स कार्ड हो सकते हैं, जिन्हें बेचकर वो कमाई कर सकता था. लेकिन जैसे ही कपल ने बक्सा खोला, उनकी आंखें फ़टी रह गई. बक्से के अंदर डॉलर्स रखे थे. जब उन्होंने टोटल पैसों को गिना, तो अंदर से उन्हें करीब 33 लाख रुपए मिले. बॉक्स के अंदर एक न्यूजपेपर की कटिंग थी. इसमें 25 मार्च 1951 लिखा था. इस हिसाब से अंदाजा लगाया गया कि बॉक्स करीब 70 साल पुराना है
शख्स ने इस खोज को 2016 में इमगुर पर पोस्ट किया था लेकिन इसपर लोगों ने इसे वायरल कर दिया. बक्से बेसमेंट में बने लकड़ी के ब्लॉक्स के पीछे छिपाए गए थे. डॉलर्स को पहले न्यूजपेपर में लपेटा गया था उसके बाद छिपाया गया था. सारे नोट 1928 से 1934 के बीच के थे. लोगों ने शख्स की किस्मत की दाद दी. देखते ही देखते लखपति बने इस शख्स की किस्मत से जलन भी हो गई.









