‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के बेटे बने मोहम्मद समद बोले- ‘वे बच्चे की तरह रखते थे मेरा ख्याल’

Facebook
X
WhatsApp

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है. इसके बाद भी सुशांत के परिवार के सदस्य, उनके साथ काम कर चुके उनके सहकर्मी और फैंस उन्हें याद करते रहते हैं. ये सभी लोग उनसे जुड़ी अपनी यादें शेयर करते रहते हैं. सुशांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छिछोरे’ में उनके बेटे का रोल करने वाले एक्टर मोहम्मद समद ने एक्टर को याद किया है. उन्होंने कहा है कि, सुशांत ऑफ स्क्रीन भी बेटे की तरह उनका ख्याल रखते थे।

गट्टू, हरामखोर, तुम्बाड जैसी फिल्मों में काम कर चुके समद ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. ईटाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में समद ने उनसे जुड़ीं अपनी यादें शेयर कीं. समद ने कहा, ‘उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत शानदार था. वे सेट पर हम लोगों से अपनी बातें और समस्याएं शेयर करते थे और हमारे प्रॉब्लम्स भी सुलझाया करते थे. सुशांत कई बार पार्टी करने के लिए मुझे अपने घर ले गए थे.

समद ने सुशांत से जुड़ी बहुत ही मार्मिक बात कही. समद ने कहा कि, वे ऑफ-स्क्रीन भी अपने बच्चे की तरह मेरा ख्याल रखते थे. उन्होंने कहा, ”छिछोरे’ में आईसीयू वाले सीन की शूटिंग के दौरान मुझे एक आंख बंद रखनी पड़ती थी और मेरे शरीर से कई पाइप जुड़े रहते थे. ऐसी स्थिति में सुशांत इस बात का ध्यान रखते थे कि मुझे कोई परेशानी न हो. वे अकेले ऐसे शख्स हैं, जो मेरे लिए एनर्जी ड्रिंक्स बनाते थे. वे बहुत प्यारे थे और मैं वास्तव में उन्हें बहुत मिस करता हूं.’
मोहम्मद समद ने फन के लिए फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में वे सीरियस हो गए. समद ने कहा कि ‘तुम्बाड’ की शूटिंग के दौरान मैंने बतौर एक्टर अपने प्रोफेशन को एन्जॉय करना शुरू कर दिया था. समद ने शाहरुख खान को अपना आदर्श बताया और कहा कि, वे रितिक रोशन के साथ भी काम करना पसंद करते हैं. वे एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘सबका साईं’ में युवा साईं बाबा का रोल कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें