जौनपुर : शाहगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध घूम रहे एक युवक को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा तलाशी के दौरान उसके पास से 120 ग्राम नशीला पदार्थ व 3 अदद चोरी का फोन बरामद हुआ।
बता दें कि नवीन कुमार साहू पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार साहू पुत्र निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली जौनपुर को जीआरपी पुलिस ने शाहगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया जीआरपी प्रभारी अवधेश कुमार पाठक ने बताया उक्त युवक पहले भी गंभीर अपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है पुलिस को चकमा देकर फरार होने की फिराक में था। गिरफ्तार करने वाली टीम जीआरपी प्रभारी अवधेश कुमार पाठक विजय सिंह राजेश कुमार अभिजीत सिंह गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 120 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम व तीन अदद मोबाइल बरामद हुई पुलिस ने युवक को निम्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट: पठान अली
Post Views: 1









