ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी नितारा को खेल-खेल में सिखाती हैं

Facebook
X
WhatsApp

ट्विंकल खन्ना  एक्टिंग से किनारा कर एक राइटर और मां की भूमिका में उतर चुकी हैं. अक्षय कुमारतो एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं. ऐसे में ट्विंकल अपनी फैमिली की देखभाल के साथ-साथ लिखने और अपने बेटी नितारा के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं. इसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करके दिखाया है. आजकल के समय में हर बच्चा अधिकतर समय मोबाइल और टैब पर बिताता हैं, इससे निजात दिलाने का तरीका ट्विंकल ने निकाला है.

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करके बताया है कि अपनी 9 साल की बेटी नितारा के साथ शाम किस तरह बिताती हैं. एक वीडियो में ट्विंकल पैनकेक बनाती नजर आ रही हैं, जिसपर उनकी बेटी टॉपिंग करती दिख रही है. इसके अलावा कार्ड्स राइटिंग के साथ अच्छे राइटर्स जैसे सुधा मूर्ति की बुक से इंट्रोडक्शन भी करवा रही हैं. अपने शाम की झलक दिखाते हुए ट्विंकल ने मजाक में लिखा ‘Tweak’s  सब्सक्रिप्शन बॉक्स को एक्सप्लोर करने वाली एक मजेदार, डिवाइस फ्री शाम’

ट्विंकल खन्ना आगे लिखती हैं ‘मैंने पैनकेक बनाया और उसने डेकोरेट किया, फिर जब हम वर्ड बिल्डिंग कार्ड गेम खेल रहे थे तब उसने खा लिया. वह जल्दी ही मुझे हरा सकती है क्योंकि बराबर की कंपीटिटिव है, हमने इसे हैबिट बनाने का सोचा है. हमारे बच्चों को हमारा पूरा अटेंशन चाहिए और इस महामारी के दौर में हम उन्हें ऐसे ही खुश रख सकते हैं’.ट्विंकल खन्ना की इस कोशिश पर फैंस खुश होकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कोई बेमिसाल, शानदार, लाजवाब कह रहा तो कोई अमेजिंग बताते हुए शानदार काम कह रहा है.बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना की शादी 17 जनवरी 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ हुई. इस कपल के दो बच्चे हैं. आरव जो 2002 में पैदा हुआ और नितारा सन 2012 में हुई

.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें