रायबरेली: नवोदय चौराहा स्थित उसराहा बाबा कुटी हनुमान मंदिर पर मेला और दंगल का आयोजन हुआ। क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों बच्चों ने मेले का लुफ्त उठाया तो वही दंगल में जिले व बाहर से आये पहलवानों ने हाथ आजमाया।दंगल में पहुंचे क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा सुनील मौर्या, राजू मौर्या दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल में नीरज भाव खेड़ा और जयचंद इंद्रभान दिल्ली के बीच दमदार कुश्ती हुई इस दौरान मेला आयोजक राजू मौर्या, मनीष गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव बावन बुजुर्ग बल्ला प्रधान, राम लखन, रामसमुझ, पप्पू यादव, सारीपुर प्रधान सहदेव, राजेश यादव, सुरेश यादव, बलराम सिंह, सतीश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 1









