रानीवाड़ा- सोनी बाजार के एक व्यापारी निलेश सोनी ने कहा, “हम हॉलमार्क के खिलाफ नहीं हैं।” लेकिन हम HUDI नंबरिंग के नए नियम के खिलाफ हैं। इस प्रक्रिया में कम से कम 5 से 7 दिन का समय लगता है। अगर कोई ग्राहक गांव के बाहर से आता है तो उसे यह जेवर तत्काल नहीं दिए जा सकते। इसलिए हमारी मांग है कि इस जटिल प्रक्रिया के फैसले को सरकार जल्द से जल्द वापस ले. यदि रद्द नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संघ के निर्णय के अनुसार लड़ाई जारी रहेगी। आज रानीवाड़ा में सभी ज्वेलर्स की दुकान बंद रही वह मेन बाजार से होते हुए इस नियम का विरोध करते हुए बैठक रखकर वह रैली निकालकर विरोध जताया इस मौके पर नटवर सोनी, भरत सोनी, पोपट सोनी, गुलाब सोनी, राजेश सोनी, राजू मराठी, पंकज सोनी मुकेश सोनी, प्रवीण सोनी, फुल सिंह, मुकेश जी बगदाजी देवासी, सतरा राम देवासी, राजू मराठी, भरत कुमार सोनी, कमलेश सोनी, गणपत सोनी, लक्ष्मण सोनी, कई ज्वेलर्स भाई उपस्थित रहे.









