नन दुष्कर्म मामला: हाई कोर्ट में अपील पर विचार कर रही पुलिस, बिशप फ्रेंको को निचली अदालत ने किया था बरी

Facebook
X
WhatsApp

केरल की एक सत्र अदालत द्वारा रोमन कैथोलिक बिशप फ्रेंको मुलक्कल को राज्य के एक कॉन्वेंट में एक नन से दुष्कर्म के आरोप से बरी करने के एक दिन बाद केरल पुलिस ने शनिवार को हाई कोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए कानूनी सलाह मांगी। कोट्टायम की एसपी डी शिल्पा ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए विशेष लोक अभियोजक से कानूनी राय मांगी है। उन्होंने कहा कि हमें शुक्रवार देर रात विस्तृत फैसला मिला। हमने अपील को आगे बढ़ाने के लिए कानूनी राय मांगी है।

इस बीच बिशप ने विभिन्न चर्चों का दौरा किया और पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज से मुलाकात की जो इस मुद्दे के सामने आने के बाद से मुलक्कल का समर्थन कर रहे थे। बिशप, जॉर्ज के साथ एक संक्षिप्त बैठक के बाद पास के चर्चों की यात्राओं के लिए रवाना हुए लेकिन मीडिया के सामने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बैठक के बाद मीडिया से मिले जॉर्ज ने कहा कि यह मामला चर्च को निशाना बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह मामला चर्च और इस पर विश्वास रखने वालों को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा है।2016 के बीच इस जिले में एक कॉन्वेंट की यात्रा के दौरान कई बार नन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। शिकायतकर्ता मिशनरीज ऑफ जीसस का सदस्य है। बिशप को बरी करते हुए अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय कोट्टायम के न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि पीड़िता का दावा है कि 13 मौकों पर दबाव में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था,

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें