पीछे से आ रहे दूध के टैंकर की टक्‍कर से बाइक सवार की मौत

Facebook
X
WhatsApp

बुलंदशहर: खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड के निकट दूध के टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक को हिरासत में लिया है।

बाइक पर लौट रहा था गांव
पहासू थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर निवासी महेश (33) पुत्र मनोहर नोएडा स्थित निजी कंपनी में कार्य करता था। मंगलवार रात को वह नोएडा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह खुर्जा रोडवेज बस स्टैंड के निकट पहुंचा, तो इसी दौरान पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। दूध के टैंकर को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी पकड़ लिया गया है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें