आज तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। आज उसने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सोमवार को तेल के दाम स्थिर हैं। मालूम हो कि संडे को दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ था जबकि पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 15-17 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के भाव में 25-29 पैसे प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हुई थी। मई में अब तक 12 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 12 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.24 रुपये और डीजल 2.94 रुपये महंगा हो चुका है।
मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चल रही हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 103.80 रुपये प्रति लीटर, जैसलमेर में पेट्रोल 100.97 रुपये प्रति लीटर ,मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 103.49 प्रति लीटर , नगराबांध में 103.31 रुपये प्रति लीटर, रीवा में 103.13 रुपये प्रति लीटर और इंदौर में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये बिक रहा है।
आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 93.27 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 99.54 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 94.91 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 93.33 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 96.37 रुपये प्रति लीटर
भोपाल: 101.34 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 90.89 रुपये प्रति लीटर
पटना: 95.46 रुपये रुपये प्रति लीटर
आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 84.13 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 91.36 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 88.92 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 86.97 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 89.18 रुपये प्रति लीटर
पटना: 89.38 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 84.51 रुपये प्रति लीटर













