प्रियंका-निक के पैरेंट्स बनने के बाद लोगों में ‘सरोगेसी’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता, गूगल पर तलाश रहे जानकारी

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस पैरेंट्स बन गए हैं. कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है. खास बात है कि सेलेब दंपति ने सरोगेसी  के जरिए माता-पिता बनने का फैसला किया. अब स्टार कपल के पैरेंट्स बनन के बाद लोगों के बीच सरोगेसी को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं. गूगर सर्च के जरिए लोग सरोगेसी के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं.

दंपत्ति ने बयान दिया कि उन्हें इस बात की पुष्टि करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उनके घर में ‘सरोगेट’ (अपनी कोख में दूसरे के बच्चों को पालने वाली महिला) के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है. उन्होंने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया और अनुरोध किया कि ‘इस विशेष समय पर उनकी निजता’ का ख्याल रखा जाए. हालांकि, यह पहली बार नहीं है प्रीति जिंटा जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल हैं.ट्रैंड्स बताते हैं कि लोग गूगल पर सरोगेसी का मतलब, यह कैसे काम करती है और हिंदी, बंगाली और तेलुगु जैसी भाषाओं में इसका मतलब क्या होता है, जैसी बातें तलाश रहे हैं. बीते कुछ घंटों में सरोगेसी से जुड़ी जानकारी तलाश करने में लोगों का रुझान बढ़ा नजर आ रहा है. साथ ही लोग बच्चों के जन्म लेने, गोद लेने जैसे टॉपिक्स भी सर्च कर रहे हैं. इनके अलावा ‘फर्टिलिटी’ और ‘टेस्ट ट्यूब’ जैसे टॉपिक्स भी चर्चा में बने हुए हैं.सरोगेसी माता-पिता बनने की एक प्रक्रिया है, जिसके तहत किसी दंपति या व्यक्ति के लिए एक महिला बच्चे को अपने गर्भ में रखती है. आमतौर पर यह प्रक्रिया कानूनी समझौते के तहत की जाती है. बच्चे का जन्म होने के बाद प्रेग्नेंट हुई महिला बच्चे को उस दंपति या व्यक्ति को दे देती है,

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें