बरेली: गूंगेपन के तानों से तंग आकर महिला ने दांतों से काट दी पति की जीभ

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के जिले बरेली में इस वारदात के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिले के स्थित शीशगढ़ के गांव बल्ली में पत्नी ने पति के तानों से तंग आकर उसकी जीभ दांतों से काट दी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने युवक को उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर के गांव बल्ली के रहने वाले श्रीपाल मौर्य ने करीब एक साल पहले बिहार की एक गूंगी लड़की से शादी की थी। मूक यानी जो बोल नहीं पाती, ऐसी लड़की से युवक ने शादी की थी जो सिर्फ सुनकर इशारों से जवाब देती थी। शुरुआती दिनों के कुछ महीने दोनों का जीवन सुख शांति से व्यतीत हुआ लेकिन आगे चलकर श्रीपाल को अपनी पत्नी की इस समस्या से दिक्कत होनी लगी। उसको मूक महिला से शादी करना भारी पड़ने लगा।
युवक श्रीपाल पत्नी को अक्सर गूंगेपन को लेकर ताने दिया करता था और आए दिन उसकी पिटाई भी कर देता था। रोज-रोज के तानों और पिटाई से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया कि उसने अपने पति की दांतों से ही जीभ काट दी। जानकारी के मुताबिक ऐसे ही एक दिन श्रीपाल मजदूरी करके घर वापस लौटा तो थके होने के कारण जल्दी सो गया। उसकी पत्नी ने उसे खाना खाने के लिए जगाया तो उसने थके होने के कारण खाना खाने की जगह पत्नी को खरी-खोटी सुनाने लगे और फिर से गूंगपन का ताना दिया।
महिला के पति द्वारा फिर से ताने देने पर उसको गुस्सा आया और उसने अपने दांतों से ही श्रीपाल की जीभ काट डाली। जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गया और जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद आसपास के लोग इकत्रित हो गए और उसको तुरंत बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी जानकारी महिला ने खुद इशारों में अपने पति के जीभ काटने की वजह बताई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें