बांकेबिहारी के दर्शन नहीं हुए तो त्याग दूंगी प्राण

Facebook
X
WhatsApp

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचे, लेकिन भीड़ के कारण प्रयागराज से आई एक महिला श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर पाई। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को मंदिर से बाहर निकाल दिया। मंदिर से बाहर आकर महिला फूट-फूटकर रोने लगी। उसने कहा कि अगर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन नहीं हुए तो वह अपने प्राण त्याग देगी।

प्रयागराज की रहने वालीं पुष्पा अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने पहुंचीं। उस वक्त मंदिर में भीड़ थी। पुष्पा बांकेबिहारी महाराज के दर्शन नहीं कर पाईं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस पर पुष्पा फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि वह बांकेबिहारी के दर्शन किए बिना नहीं जाएंगी। अगर दर्शन नहीं हुए तो अपने प्राण त्याग देंगी। बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें दोबारा मंदिर में ले गया और ठाकुर जी के दर्शन कराए।

बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भी अपार भीड़ रही। गलियों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इसे नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं दिखी। पुलिस भी हरकत में नजर नहीं आई। भीड़ के दबाव में फिरोजाबाद की एक 68 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी घायल हो गई और परिवार से बिछड़ गई। बाद में परिजन मिले। बता दें कि भीड़ के कारण कई भक्त अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पाते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें