बाराबंकी : आडीटोरियम में सात दिवसीय दीपावली महोत्सव का शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : शहर के आडीटोरियम में सात दिवसीय दीपावली एवं रोजगार महोत्सव का शुभारंभ सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया। यहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेला में सबसे अधिक नगर विकास अभिकरण की ओर से लगाए स्टालों में घर सजावटी के समान की बिक्री खूब हुई। समूह की महिलाओं के उत्पाद मेला को आकर्षित कर रहे थे।

दीपावली महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। सात दिनों तक यह मेला रहेगा। नगर विकास अभिकरण और नगर पालिका परिषद नवाबगंज की ओर से मेला लगाया गया। शुभारंभ के मौके पर सांसद ने कहा कि यह मेला स्वनिधि के लाभार्थियों और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। मेला सौहार्द, एकता और नारी सशक्तीकरण का संदेश देगा। सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह ने लगे स्टालों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार के 4.5 वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना की गई। सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से मेला में उत्पाद खरीद करने की अपील की।

इस मौके पर डीएम डा. आदर्श सिंह, एसडीएम सुमित यादव, सीओ सिटी सीमा यादव, परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक सिंह कुशमेश, भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, पूर्व सभासद प्रेम रस्तोगी, सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, आदि मौजूद रहे। शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते रहे अधिकारी: शिक्षकों की ओर से लगाए गए शिक्षण अधिगम सामग्री के स्टाल की अधिकारियों ने सराहना की। डीएम डा. आदर्श सिंह, बंकी बीईओ सुषमा सेंगर ने सराहना की। शिक्षिका लक्ष्मी सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी प्रधानाचार्य रामप्रकाश यादव, अखिलेश बाजपेई, राजेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल दिवाकर, संतोष वर्मा, विशाल आदि मौजूद रहे।

यह उत्पाद रहे आकर्षक का केंद्र : आचार, मुरब्बा, मोदी गमछा, हेंडीक्राप, हाथ से बने कैंडल, कपड़े, सजावटी समान, रंग-बिरंगी झालर, गुलदस्ता की दुकान लगाई गई थी। सर्कस, झूले, स्टाल लगाया गया था। महिलाओं के हाथ से बने उत्पादों की बिक्री अधिक हो रही थी।

विभागों के लगे स्टाल : श्रम, बैंक, एक जिला एक उत्पाद, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, नेडा, डूडा, समाज कल्याण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पशुपालन, उद्यान, ग्रामोद्योग आदि विभागों के स्टाल लगे थे। परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि आडीटोरियम में आयोजित मेला तीन नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक दिन सांस्कृतिक प्रोग्राम होंगे। साथ ही प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक किया जा सके। छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें