अम्बेडकर नगर के अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार बीजेपी के कद्दावर नेता संतोष कुशवाहा को विधानसभा अकबरपुर की जनताअपना भावी विधायक बनाने की आवाज उठने लगी है । आपको बता दें कि संतोष कुशवाहा अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिबली पुर के रहने वाले हैं अपने पढ़ाई जीवन से ही बीजेपी की सदस्यता लेकर लखनऊ में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इन्हें बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी दी थी जिसको इन्होंने बखूबी निभाया अच्छी छवि व कठिन परिश्रम को देखते हुए पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदार दी है संतोष कुशवाहा पढ़ाई जीवन से ही बीजेपी की सदस्यता लेकर गरीबों किसानों मजलूमो नौजवानों की मदद करते हुए पार्टी की सेवा करके विधान सभा अकबरपुर क्षेत्र के लोगों के दिलों में एक अपनी अलग पहचान बना ली हैं। जिससे आज वे परिचय के मोहताज नहीं है। जिनकी चर्चा समूचे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है । संतोष कुशवाहा का इस बार 2022 में अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी पार्टी में प्रबल दावेदार के रूप में नाम आ रहा है । वही स्थानीय लोगों का कहना है । कि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से यदि युवा नेता संतोष कुशवाहा को टिकट मिला तो कमल का फूल निश्चित ही खिलेगा यह बातें हम नहीं कहते अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की समस्त जनता कह रही है।
रिपोर्ट : अंजलि गोस्वामी









