सलमान खान का म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ रिलीज कर दिया गया है. इस वीडियो में दबंग खान एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल के साथ दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के इस रोमांटिक गाने को यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने आवाज दी है. इस म्यूजिक वीडियो को प्रोडक्शन हाउस ‘एसके फिल्म्स’ और ‘टी-सीरीज’ ने मिलकर तैयार किया है. अपने अपकमिंग सॉन्ग को लेकर सलमान ने पहले ही टीजर शेयर पर फैंस को एक्साइटेड कर दिया था. जिसका नतीजा है कि रिलीज करते ही इस गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं.
सरदार की पगड़ी बांधे सलमान खान का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सलमान और प्रज्ञा की रोमांटिक जोड़ी पर फैंस कमेंट की बौछार करते नजर आ रहे है. गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर भी इस म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं. सलमान खान और गुरु रंधावा पहली बार साथ में आए हैं. इसका जिक्र फैंस कमेंट में करके खुश हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस जमकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. गुरु और यूलिया वंतूर की आवाज की जमकर तारीफ करते हुए फैंस लिख रहे हैं कि ‘दोनों की आवाज प्लीजेंट, स्मूद हैं जो सीधे दिल को छू रही है ‘मैं चला’ गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस गाने को रिलीज करने के दो घंटे के अंदर ही 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. बता दें कि सलमान खान ने शुक्रवार यानी 21 जनवरी को अपने म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया था जिसमें अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं’









