राखी सावंत से जुड़ी यादों को मिटा देना चाहते हैं रितेश सिंह, कहा- ‘मैं इतना फेक नहीं हो सकता!’

Facebook
X
WhatsApp

राखी सावंत ने हाल ही में अपने ‘पति’  रितेश सिंह से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी. राखी ने साल 2019 में रितेश से शादी की थी. हालांकि, बाद में यह पता चला कि उनकी शादी कानूनी रूप से अमान्य थी, क्योंकि रितेश अभी तक अपनी पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया अलग नहीं हुए हैं. राखी को रितेश से अलग होने का बहुत दुख है, इसे वह कई बार बता चुकी हैं. अब रितेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि राखी से जुड़ी हर याद को मिटा देना चाहते हैं. अपने रिलेशनशिप को लेकर रितेश ने पोस्ट में जमकर भड़ास निकाली है.


रितेश सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी सावंत के साथ बिताए गए मजेदार पलों के हैं. पीले रंग के लहंगे में राखी, रितेश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वैनिटी वैन में से निकलते हुए पैपराजी को देख पोज देते हुए राखी डांस कर रही हैं. दोनों ही इस वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. रितेश ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है ‘इन यादों को मिटाने की जरूरत है’
रितेश ने वीडियो के साथ लिखा ‘यार इंसान किसी को खुश करने के लिए क्या-क्या करता है. एक कंप्यूटर इंजीनियर बिग बॉस 15 के घर में जाता है. एक्टिंग नहीं करता, नेचुरल गेम खेलता है. ईमानदार गेम खेलता है. डांस भी पहली बार करता है. फिर भी बाहर हो जाता है. बाहर आकर भी हेटर्स के बकवास सुनता है. फिर भी हिम्मत करके कुछ-कुछ रील बनाता है. फिर भी कोई खुश ना हो तो गलती किसकी है. मुझे फेम पाने का शौक नहीं अगर होता तो 2 साल पहले पा लिया होता. ये फेम मुझे ब्रेड और बटर नहीं देता… अब लोगों को खुश करना सीखना पड़ेगा? झूठा दिखावा करना पड़ेगा? जिस से दिल न मिले उससे झूठे स्माइल के साथ पार्टियों में मिलना पड़ेगा? मैं इतना फेक नहीं हो सकता 
राखी सावंत के हस्बैंड रितेश सिंह को पहली बार ‘बिग बॉस 15’ में लोगों ने देखा था. इससे पहले राखी हमेशा उनकी बात करती थी. लेकिन घर में रहने के दौरान राखी-रितेश के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठे, एक्ट्रेस के साथ मिसबिहैव करने पर शो के होस्ट सलमान खान ने रितेश को कड़ी फटकार भी लगाई थी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें