रायबरेली : धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता तो हरकत में आई महराजगंज पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : बीजेपी नेताओं के धरने के बाद गिरफ्तार हुए महताब खान महाराजगंज रायबरेली कोतवाली पुलिस ने महताब खान को किया गिरफ्तार विगत दोनों महाराजगंज इन्हौना मार्ग को बनवाने हेत रामकेवल अनशन कारी बाबा के अनशन में पहुंचे सपा नेता महताब खान ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वही युवाओं द्वारा कोतवाली में ताहिर दी गई थी जिसमें कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था लेकिन महताब खान की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस द्वारा नहीं की गई थी इसी संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देते हुए महताब खान की गिरफ्तारी की मांग की गई थी

भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देते हुए जल्द से जल्द मेहताब खान की गिरफ्तारी की मांग की थी और कस्बे के प्रमुख मांगो पर शक्ति प्रदर्शन ही किया था बुधवार को महाराजगंज कस्बे में पहुंचे बीजेपी नेता संतोष पांडे ने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली परिसर मे ही धरने पर बैठ गए और महताब खान की गिरफ्तारी की मां करने लगे फजीहत होता देख कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में मेहताब खां को गिरफ्तार किया कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया महताब खान को गिरफ्तार कर लिया गया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

.रिपोर्ट :राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें