रायबरेली: धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ खालेगांव महोत्सव

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: विकास क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा के खालेगांव में खालेगाव महोत्सव के रूप में विगत 1951 से आयोजित हो रहे भव्य रामलीला का मंचीय प्रदर्शन शुक्रवार को प्रारंभ हुआ।

1 1699

इस अवसर पर सर्वप्रथम भूत भावन भगवान शंकर की झांकी व मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी की झांकी की आरती की गई। तत्पश्चात राजा दशरथ द्वारा श्रृंगी ऋषि वशिष्ठ जी के साथ पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ करना, विश्वामित्र का यज्ञ करना, यज्ञ पूजा पाठ में राक्षसों के द्वारा उत्पात मचाना, विश्वामित्र का अयोध्या जाना और राम लक्ष्मण को लेकर आना, राम द्वारा ताड़का का वध व मारीच सेना का वध, मिथिला से धनुष यज्ञ के लिए दूत का समाचार लेकर आना, अहिल्या उद्धार सहित कई झांकियां मंचीय प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

2 295

इस अवसर पर रामलीला को देखने आए दर्शकों का श्री रामलीला समिति खालेगाव के किरदारों ने भव्य मंचीय अभिनय कर उनका मन मोह लिया। इस अवसर पर सैकड़ों दर्शकों के साथ श्री रामलीला समिति खालेगाव के कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य सज्जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें