रायबरेली : पुलिस ने चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का किया खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:लालगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता उस समय मिल गई जब मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े आठ लोगो को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए लोगो से पूछताछ में उनकी निशानदेही पर एक ट्रक, चांदी के जेवरात चोरी में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार,भारी मात्रा में नगद राशि,एक कार बरामद की गई।गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति लम्बे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार लालगंज पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरहा गांव के पास कुछ लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से एक कार में मौजूद आठ लोगो को गिरफ्तार कर लिया और उनकी जामा तलाशी में दो तमंचे तीन कारतूस व उनकी निशान देही पर एक ट्रक चोरी के चांदी के जेवरात भारी मात्रा में नगदी व चोरी की वारदात में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार व चोरी का हाईटेंशन तार बरामद किया। लालगंज क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि पुलिस टीम ने इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें