रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उदवामऊ ग्राम सभा के साऀड़ी गांव में कंबल वितरण कर समाज सेवी शिव बरन सिंह उर्फ झल्लू ने यह बता दिया कि गरीबों की सेवा करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप किसी पार्टी के नुमाइंदे हो या फिर यह भी जरूरी नहीं की आप विधान सभा चुनाव में किसी पार्टी के समर्थक हो। समाजसेवी शिवबरन ने कहा कि गरीबों की सेवा करना और उनके लिए लगातार प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने साथ में लोगों से यह भी कहा कि विधान सभा चुनाव आते ही सभी भावी प्रत्याशी समाज सेवा का ढोंग रचा कर दिखावा करते हैं। जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग होती है।
समाजसेवी शिवबरन सिंह ने यह भी कहा कि साऀडी गांव में आज भी ऐसे कई लोग हैं, जिनको कोई सरकारी लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। आज भी बहुत लोग ऐसे हैं जो ठंड से बचने के लिए तिरपाल का सहारा ले रहे हैं। और उन सभी ग्रामीणों का कहना है कि आज तक सरेनी विधान सभा का कोई भावी प्रत्याशी व नेता उनकी मदद करने को आगे नहीं आया समाज सेवी शिव बरन सिंह ने गरीबों को आश्वासन देते हुए कहा कि हर किसी को सरकारी सुविधा का लाभ दिलवाना उनका प्रथम दायित्व है कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान राजन सिंह, पंकज सिंह, धनंजय सिंह, राजेश सिंह, अमित सिंह , शिव वरदान सिंह, व सेवानिवृत्त बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर शीतलाबक्श सिंह आदि सभी ग्रामवासी मौजूद रहे!
रिपोर्ट : रामसुमेर









