रायबरेली: बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील द्वारा जनसंपार्क के दौरान मतदाताओं से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बसपा नेत्री ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा की जिस तरह उन्हें सर्व समाज का सहयोग मिल रहा है, न केवल पुरूष बल्कि महिलाओं भी घरों से निकल कर उनके साथ क्षेत्र के स्वर्गिण विकास का संकल्प ले रही हैं और कदम से कदम मिलाकर इस विजय रथ को जीत की ओर अग्रसर कर रहीं है कहीं न कहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है । उन्होंने के कहा की वर्तमान सरकार द्वारा जिस तरह व्यापारी समाज के साथ किसान नौजवान का शोषण किया गया जिससे व्यापारियों का बड़ा वर्ग उनसे नदरद है और बसपा की नीतियों में रुचि दिखाते हुए बसपा का साथ जुड़ रहा है इस कारण उनकी जीत को लेकर संदेह नहीं है।
रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 4









