रायबरेली : लालगंज कस्बे के सर्वोदय नगर मोहल्ले में सेफ्टी टैंक बनाते समय दीवार गिरने से एक गुरु प्रसाद नाम का ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जहां पर साथी लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है बताया जा रहा है गुरु प्रसाद पुत्र बाबूलाल निवासी मीठापुर लालगंज के रहने वाले हैं यहां पर मेहनत मजदूरी करने के लिए सर्वोदय नगर मोहल्ले में सेफ्टी टैंक का दीवाल बनाते समय अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई जिसमें उनकी दबकर मौत हो गई फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है बताया जा रहा है मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें हिमांशी शिवम आयुषी पत्नी माया का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 4









