राहुल द्रविड़ और रवि शास्‍त्री में क्‍या है अलग? गौतम गंभीर ने कहा- शेखी नहीं बघारते भारतीय कोच

Facebook
X
WhatsApp

पूर्व भारतीय सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने बताया कि पूर्व भारतीय मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री और उनकी जगह लेने वाले राहुल द्रविड़ में क्‍या अलग बात है. उन्‍होंने इसका जवाब देते हुए शास्‍त्री पर तंज भी कसा. दरअसल टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत का अभियान जल्‍द ही खत्‍म होने के बाद शास्‍त्री ने भी भारतीय कोच पद छोड़ दिया था और उनकी जगह राहुल द्रविड़ को यह जिम्‍मेदारी दी गई थी।

राहुल द्रविड़ ने अपनी नई पारी का आगाज भारत और न्‍यूजीलैंडके बीच खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज से किया, जिसमें रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने क्‍लीन स्‍वीप किया. हाल में ही गंभीर से शास्‍त्री के कार्यकाल के बारे में पूछा गया था.गंभीर ने कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम के बारे में प्रशंसनीय टिप्‍पणी करने के लिए शास्‍त्री को आड़े हाथों लिया. दरअसल रवि शास्‍त्री ने ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय टीम की टेस्‍ट सीरीज जीत की तुलना 1983 वर्ल्‍ड कप की खिताबी जीत से की थी।

जीत पर बाकियों को करने दो बात
गंभीर ने कहा कि एक बात जो मुझे आश्‍चर्यजनक लगी, वह यह कि जब आप अच्‍छा खेले हैं तो आमतौर पर आप इसके बारे में शेखी नहीं बघारते. टाइम्‍स नाऊ नवभारत से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि यदि कोई और तारीफ करता है तो यह ठीक है. जब हमने 2011 वर्ल्‍ड कप जीता था तो किसी ने भी ऐसा बयान नहीं दिया था कि यह टीम दुनिया की बेस्‍ट टीम है।

विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया ऑस्‍ट्रेलिया को उसके घर में हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी. गंभीर ने कहा कि जब आप जीतते हो तो बाकियों को इस पर बात करने दो. आप ऑस्‍ट्रेलिया में जीते, इसके कोई शक नहीं है कि यह बड़ी उपलब्धि थी. आप इंग्‍लैंड में जीते, कोई शक नहीं कि अच्‍छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरों को आपकी प्रशंसा करने दें. आप इस तरह के बयान राहुल द्रविड़ से नहीं सुनेंगे. भारत चाहे अच्‍छा खेले या बुरा, उनके बयान हमेशा संतुलित रहेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें