विधायक वैद और ढिल्लों को छोड़कर सभी MLA को दी टिकट, विवादित सीटों पर अभी ऐलान नहीं

Facebook
X
WhatsApp

कांग्रेस ने अपनी पहली पंजाब विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना की 14 में से 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों व गिल से विधायक कुलदीप सिंह वैद को छोड़कर बाकी सभी मौजूदा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। विधानसभा क्षेत्र साउथ, जगराओं, साहनेवाल, गिल और समराला से अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।इसके अलावा पार्टी ने सांसद अमर सिंह के बेटे कामिल अमर सिंह पर विश्वास जताते हुए उसे रायकोट से चुनाव मैदान में उतार दिया है। यहां से आम आदमी पार्टी से विधायक लखवीर सिंह हिस्सोवाल कांग्रेस में शामिल हुए थे, मगर उन्हें टिकट नहीं दी गई। कामिल अमर सिंह को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवार पहले भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 चुनाव के दौरान संदीप सिंह संधू और कामिल अमर सिंह को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवार पुराने हैं। कैप्टन संदीप संधू ने मुल्लांपुर दाखा से जिमनी चुनाव लड़ा था

विधानसभा क्षेत्र गिल से विधायक कुलदीप वैद को जगराओं से उम्मीदवार ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेहद नजदीकी रहे कुलदीप वैद खुद भी जगराओं से चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसी को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यही कारण है कि वह पिछले कुछ समय से अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं हैं।

विधानसभा क्षेत्र समराला से मौजूदा विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों पिछले तीन चुनाव लगातार जीत चुके हैं। मगर वह इस बार अपने पौत्र को यहां से चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। मगर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यहां से बलवीर सिंह राजेवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वह यहां से प्रभावी उम्मीदवार हैं और इसलिए कहा जा रहा है कि यहां से कांग्रेस सोच समझकर उम्मीदवार उतारना चाहेगी।

विधानसभा क्षेत्र साउथ से बलविंदर सिंह बैंस विधायक हैं और यहां से पार्टी को बड़े चेहरे की तलाश है, साहनेवाल से पूर्व कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ भी पार्टी को प्रभावी चेहरा चाहिए, लेकिन वह मिल नहीं रहा है। पिछला चुनाव यहां से सतिंदर कौर बिट्टी हार गई थीं। इस बार बीबी रजिंदर कौर भट्ठल के दामाद हरजोत सिंह टिकट के दावेदार हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें