बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लिए पिछला महीना बहुत मुसीबत भरा था। उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जेल के अंदर रहना पड़ा। हालांकि अब परिवार में खुशियां फिर से लौट आईं है, जिसकी जीती जागती तस्वीर सुहाना खान के तौर पर दिखाईं दे रही है। भाई आर्यन के घर लौटने के बाद अब शाहरुख की लाडली सुहाना खान भी काफी खुश है। यहां तक की उनके चेहरे की मुस्कुराहट भी वापस पहले की तरह लौट आई हैं।
दरअसल, शाहरुख की फैमिली के लिए बीता वक्त काफी परेशानी से भरा था। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद परिवार के सब लोग बेहद परेशान थे, लेकिन अब पूरा परिवार खुश हैं, जिसके बाद सुहाना भी काफी सुकून में दिखाई दे रही हैं। आर्यन के जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सुहाना की हंसती मुस्कुराती तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको देखने के बाद उनके फैंस भी खुश दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने न्यूयॉर्क शहर में अपने दोस्तों के साथ चिल डे आउट किया। उनकी दोस्त प्रियंका केडिया ने उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें सेंट्रल पार्क में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए और वॉक का सुहाना मजा उठा रही हैं। सुहाना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।
सुहाना की दोस्त प्रियंका केडिया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुहाना एक मोटी काली जैकेट पहने हुए हैं और एक ब्रिज पर फोटो के लिए ‘पोजिंग’ कर रही हैं। प्रियंका को कैसे बेस्ट पोज मिले इसके लिए सुहाना उनको बता भी रही हैं। इस तस्वीरों में सुहाना के एक्सप्रेशंस और मुस्कान साफ बयां कर रहे हैं कि अब वो काफी खुश हैं।
इसके अलावा एक तस्वीर में सुहाना और प्रियंका बहुत ही प्यार से गले लगाते हुए दिखती हैं। वहीं एक और फोटो में सुहाना अपने दोस्तों के साथ पार्क में टहलती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि सुहाना और प्रियंका दोनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ ड्रामा की स्टूडेंट्स हैं।