यूपी: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में अब 14 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी वर्ष 2022 के लिए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार अभी स्कूलों में 31 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2022 में स्कूल कुल 113 दिन बंद रहेंगे जबकि 273 दिन शिक्षण कार्य होगा। बोर्ड परीक्षा 15 दिन तक चलेंगी वही 40 दिन की ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जारी कर दिया गया है 31 दिसंबर 2021 से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद हो जाएंगे।
स्कूलों में 15 दिन सर्दियों की छुट्टी रहेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों शीतकालीन सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे, जबकि ग्रीष्मकालीन सत्र में स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक का होगा.









