गुजरात के बोटाद जिले में जहरील शराब कांड सामने आने के बाद से जहां सियासी हड़कंप की स्थिति हैं, वहीं सूरत भाजपा बोर्ड प्रमुख शांतिलाल सुप्रिया का कुछ लोगों के साथ शराब पीने को वीडियो वायरल होने के बाद से नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। वीडियो को देखकर ट्रोलर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं साथ ही भाजपा नेताओं को भला बुरा कह रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि भाजपा नेता खुद को सबसे ज्यादा अनुशासित होने का दावा करते हैं। गुजरात में शराबबंदी है भाजपा नेता खुद जाम छलका रहे हैं। गुजरात के जहरीली शराब कांड के बाद सूरत भाजपा बोर्ड प्रमुख शांतिलाल सुप्रिया का शराब पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग भाजपा से नाराज दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों भाजपा को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
आपको बता दे की एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कमरे में कुछ लोग बैठे हैं। उनमें से एक भाजपा नेता शांतिलाल सुप्रिया भी हैं। वो दूसरे लोगों के साथ जाम पीते दिख रहे हैं। इस दौरान जमकर मस्ती भी होती दिखती है। बैकग्राउंड में गाने बजते सुनाई दे रहे हैं। वहां मौजूद लोग आपस में गुफ्तगू करते भी दिख रहे हैं। ऐसा लग है कि कुछ गुप्त बातें हो रही है। दोगले हैं सारे नेता शांतिलाल सुप्रिया का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर तहर तरह के कमेंट कर हरे हैं। एक यूजर विक्की गुरु ने लिखा है कि अब एक ही देश में दो अलग अलग नियम हैं। ये वास्तविकता है कि देश की पैसे वाले और सत्ता वालों के लिये अलग देश और आम इंसान के लिए अलग। वहीं पीयूष नाम के यूजर ने भाजपा पर बरसते हुए कहा लिखा है कि दोगले नेता हैं सारे। चोर हैं कुछ काम नहीं करते हैं और जब जनता काम के बारे में पूछती है तो बोलते है झंडा फहराओ। आम जनता देश के नाम पर आप सब के कुकर्मों पर ध्यान न देकर आप जैसे दोगला को ही जिताते आई है।









