छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक छात्र को गिरफ्तार किया है. आरोपी छात्र ने एक 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. सूचना पर कांकेर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है. आरोपी ने करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक बच्चा मुर्गे के साथ अश्लील हरकत करते देखा जा रहा था. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. युवक के खिलाफ कांकेर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
कांकेर पुलिस के मुताबिक शिवनगर निवासी प्रवीण साहू एक रिटायर्ड फौजी का बेटा है. पुलिस को एनसीआरबी द्वारा जानकारी दी गई कि अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो पोस्ट किया गया था. इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था. हालांकि यह वीडियो कहां का था, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस एनसीआरबी ने कांकेर पुलिस को बताया था कि वीडियो प्रवीण साहू की आईडी से ही पोस्ट हुआ है. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले अप्रैल 2021 में ऐसे ही एक मामले में कांकेर जिले के पखांजूर निवासी रतन दास और जून 2021 में भानुप्रतापपुर के युवक संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा कोरबा और रायपुर में भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में लगातार कार्रवाई की गई है. पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि यदि इस तरह के कंटेंट पोस्ट व शेयर किए जाएंगे तो इसी तरह कार्रवाई की जाएगी.













