स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हुई महिला कर्मचारी पर बहू को घर से निकालने की रच साजिश का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी मणि शंकर त्रिपाठी की पत्नी सविता त्रिपाठी ने अपनी सास पर प्रताड़ना और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में साविता त्रिपाठी ने कहा है कि उसकी सास सरला त्रिपाठी पत्नी स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी जो कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हुई है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि सास द्वारा प्रताडित किए जाने का एक मामला मा० न्यायालय में विचाराधीन है । लेकिन उसके बाद भी सास के रवैये में कोई बदलाव नहीं आ रहा है । वह फर्जी ढंग से पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर उसे घर से निकालना चाहती है। घटना में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच क्या जाने की मांग की है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें