Operation Shield Mock Drill: फिर गूंजेंगे सायरन और छाएगा अंधेरा, सुरक्षा की तैयारी शुरू, हर कोने में अलर्ट

Facebook
X
WhatsApp

Operation Shield Mock Drill: आज 31 मई को फिर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत ऑपरेशन शील्ड होने जा रहा है। ऑपरेशन शील्ड के तहत पाकिस्तान से सटे राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान में मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान एक बार फिर सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इसके लिए पहले 29 मई तारीख निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, पंजाब में यह मॉक ड्रिल 3 जून को होगी।

image 319

Operation Shield Mock Drill: कब से शुरू होगा मॉक ड्रिल और क्यों?

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल आज 31 मई की शाम 5:00 बजे से शुरू हो जाएगा। (Operation Shield Mock Drill) इसका उद्देश्य नियंत्रण रेखा के पास स्थित क्षेत्रों में तैयारी और जागरूकता बढ़ाने का है, जो सीमा पार से होने वाले खतरों के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। पिछले बार जब मॉक ड्रिल हुआ तो उस दौरान कई कमियां देखी गई थी, ऐसे में इस बार हमले के खिलाफ नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा?

इस मॉक ड्रिल को ऑपरेशन शील्ड बताया गया है। इस दौरान नकली हमले, आपदा स्थिति, विस्फोट, गैस लीक, आगजनी और घुसपैठ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी और अभ्यास कराया जाएगा। (Operation Shield Mock Drill) स्थानीय नागरिकों को जागरुक किया जाएगा। इससे मुश्किल समय में जनता और प्रशासन के बीच तालमेल अच्छे से बन सकेगा। बता दें कि मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), दमकल विभाग, राज्य पुलिस, रेलवे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला हिस्सा लेगा।

पिछली बार 7 मई को हुई थी मॉक ड्रिल

पिछली बार गृह मंत्रालय ने 7 मई को मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया था। इसके तहत 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 259 जिलों में मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया था। इस दौरान हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिकों और छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसी के साथ ब्लैकआउट की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसका भी अभ्यास किया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें