Bulandshahr News: गुलावठी में नव विवाहिता की हत्या, पति सहित 5 पर FIR,आरोपी फरार

Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में 7 माह पूर्व निकाह कर ससुराल आई अंजुम को दहेज की खातिर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई, मृतक के भाई ने देख हत्या का आरोप लगेंगे उसके पति, सास,ससुर, जेठ, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

image 3

Bulandshahr News: दहेज की बेदी पर चढ़ी दी गई अंजुम?

दरअसल अंजुम पुत्री शमशेर निवासी गाजियाबाद का निकाह 27.10.2024 को सारिक पुत्र अकबर निवासी अकबरपुर झोंझा थाना गुलावठी के साथ किया था, जिसमें 8-10 लाख खर्च किये थे, आरोप है निकाह में दिये गये दान दहेज से अंजुम की ससुराल वाले खुश नही थे, (Bulandshahr News) आये दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अन्जूम का शारीरिक मानसिक शोषण किया जाने लगा,

अंजुम के भाई शमशाद ने बताया कि उसकी ससुरालियों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या कर दी, जानकारी मिलने पर परिजन अकबरपुर झोझा पहुंचे, मामले की जानकारी पाकर थाना पुलिस , फोरेंसिक टीम और सीओ पूर्णिमा सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। (Bulandshahr News) फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित। किए, सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतका।के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया, मृतका के भाई शमशाद ने उसके पति शारिक, ससुर अकबर,सास इस्लामन और जेठ शहाबुद्दीन निवासीगण अकबरपुर झोझा के खिलाफ BNS की धारा 80(2), 85, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें