Barabanki News: बाराबंकी में ट्रक और अर्टिगा की भीषण टक्कर, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी के आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (Barabanki News) हादसा रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर के गुप्ता ढाबे के पास हुआ। ढाबा के निकट सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनके जीजा और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है। जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी लोग कानपुर में एक सगाई कार्यक्रम करने के बाद वापस गोंडा जा रहे थे।

image 4

हादसे में सुधीर मौर्य (35 साल) की पत्नी शांति मौर्या (33 साल, जीजा रमाशंकर मौर्या (38 साल) और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। (Barabanki News) जबकि रमाशंकर के बच्चे अश्क (9 साल), अनवी (5 साल) और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहां से लखनऊ भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक सुधीर के भाई की सगाई का कार्यक्रम कानपुर में था। वहीं से यह सभी लोग वापस गोंडा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चारों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें