Chandauli: चंदौली के छात्र अमन ने राज्य स्तर पर पाया नवां स्थान, कड़ी मेहनत का मिला इनाम

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: जनपद चंदौली के तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज आश्रम के मेधावी छात्र अमन ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा वर्ष-2025 में राज्य स्तर पर नवां स्थान (96.50%) प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

शिक्षा से होती है व्यक्ति की पहचान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 5.42.14 PM 1 1

मा विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने सभी बच्‍चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। (Chandauli) साथ ही कहा कि छात्र देश का भविष्य है। आने वाले दिनों में बेहतर पढ़ाई कर बहुत से बच्चे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनिर, टीचर, सेना का अधिकारी बनकर देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें।

Also Read –Chandauli: जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने वर्ष-2025 में हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया। एवं राज्य स्तर पर मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी द्वारा जनपद चंदौली के विद्यालय तुलसी स्मारक सेवा इंटर कालेज आश्रम के छात्र अमन को नवां स्थान (96.50) प्रतिशत हासिल करने पर शुभकामनाएं दी।

संबोधित करते हुए कहा कि जनपद एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करना उनके हौसले को मजबूती दी जा रही है ताकि आगे वह शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल कर पाएं। (Chandauli) इसके लिए सभी लोग दृढ़ संकल्प ले कि जनपद, समाज एवं अपने अभिभावक का नाम रौशन करेंगे और योग्य नागरिक बनकर देश की सेवा करें।

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष-2025 में 05 बालक एवं 04 बालिका मेधावी रही। इसी प्रकार इंटर मीडिएट परीक्षा वर्ष-2025 में 04 बालक एवं 06 बालिका मेधावी रही।

जनपद चंदौली के विद्यालय संत चरण देवपत्ती इण्टर कालेज चिलबिला, कमालपुर के छात्र बृजेश कुमार पाल पुत्र सुरेश पाल कक्षा 11 द्वारा 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश स्तर पर (गोल्ड मेडल) स्वर्ण पदक से विजेता हुए थे मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 75 हजार का सांकेतिक चेक सौंप कर प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया।

समारोह के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से  मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के होनहार छात्रों और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, प्रधानाचार्यगण, अभिभावक एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें