G7 Summit 2025: G-7 क्या है, जिसमें शामिल होंगे PM मोदी; Iran Israel Conflict के बीच ट्रंप समेत विश्व नेताओं से होगी गुफ्तगू

Facebook
X
WhatsApp

G7 Summit 2025: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कानानास्किस शहर में G-7 समूह का शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक किया जा रहा है। यह 51वां शिखर सम्मेलन है, जिसमें भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी फिलहाल साइप्रस दौरे पर है, जहां आज उनका दूसरा दिन है। यहां पीएम मोदी का साइप्रस के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, फिर वो डेलीगेशन लेवल की चर्चा करेंगे। इसके बाद वह कनाडा में हो रहे G-7 में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

image 194

G7 Summit 2025: कनाडा के पीएम से होगी पहली मुलाकात

पीएम मोदी की G- 7 में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ पहली मुलाकात होगी। (G7 Summit 2025) ऐसे में दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरने की बड़ी उम्मीद है। आपको बता दें कि पीएम मार्क से पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो थे और उस वक्त भारत और कनाडा के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे। हालांकि, अब ट्रूडो के इस्तीफे के बाद मार्क कार्नी कनाडा के नए पीएम बने, जिसके बाद एक बार फिर कनाडा और भारत की दोस्ती पर मुहर लग सकती है।

Also Read –Pratapgarh News: विश्व रक्तदान दिवस पर सीएचसी कुंडा में इंडियन प्रेस काउंसिल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 23 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

G-7 क्या है और शिखर सम्मेलन में कौन-कौन हो रहा शामिल?

G-7 का मतलब है ग्रुप ऑफ सेवन। इसमें दुनिया के सात सबसे विकसित और अमीर देश शामिल है। (G7 Summit 2025) मौजूदा वक्त में G-7 ग्रुप में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है। ऐसे में इन सभी देशों के नेता भी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी के साथ कनाडा ने कई गैर-सदस्य देशों को भी न्योता दिया है, जिसमें भारत, मैक्सिको, यूक्रेन शामिल है। वहीं यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया के नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है।

मौजूदा हालातों को देखे तो ईरान और इजरायल की बीच घमासान युद्ध चल रहा है। (G7 Summit 2025) ऐसे में सभी विश्व नेताओं की एक साथ यह मुलाकात काफी अहम है और इस कार्यक्रम में दोनों देशों की बीच चल रही लड़ाई भी चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक होने वाली है।

Also Read – Bihar Chunav 2025: NDA के फॉर्मूले पर पानी फेर देंगे चिराग पासवान? इससे कम सीटों पर नहीं बनेगी बात

G7 शिखर सम्मेलन का एजेंडा

इस साल हो रहे G7 शिखर सम्मेलन का एजेंडा दुनिया भर में उनके समुदायों की सुरक्षा करना, ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण करना और डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाना और भविष्य की साझेदारियों को सुरक्षित करने का है। इसके अलावा अन्य ट्रेंडिंग मुद्दे जैसे की वैश्विक व्यापार, रूस यूक्रेन युद्ध, ईरान इजरायल युद्ध, अमेरिका के टैरिफ, गाजा विवाद और चीन पर भी चर्चा होने की पूरी उम्मदी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें