Lucknow News: आत्महत्या करने के लिए पानी टंकी पर चढ़े पुजारी भाई-बहन! हजरतगंज पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे, पूछताछ में बताई असल वजह

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में दबंगों से परेशान होकर अक्सर लोग राजधानी लखनऊ पहुंचते हैं और पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों से लेकर सरकार के मंत्रियों के पास जाकर न्याय की गुहार लगाते हैं। लेकिन बीते लंबे समय से लखनऊ में कुछ फरियादियों की ओर से आत्महत्या या आत्मदाह जैसे कदम उठाने की कोशिश करने से जुड़े मामले देखने को मिल रहे हैं।

image 345

बीते सोमवार को पीलीभीत से आई एक महिला पत्रकार ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। (Lucknow News) जिसके बाद अब मंगलवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर मंदिर के पुजारी भाई बहन ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मामले की सूचना पर पहुंची हजरतगंज थाना पुलिस ने दोनों भाई बहन को समझा बुझाकर पानी की टंकी से नीचे उतरा और थाने ले आई।

Also Read –Mainpuri News: नर्सिंग होम में महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Lucknow News: जमीन पर कब्जे के विरोध में आत्महत्या का उठाया कदम

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के सिविल अस्पताल स्थित पानी की टंकी पर रमाकांत तिवारी व उनकी बहन रागिनी पांडेय चढ़ गए और आत्महत्या करने की चेतावनी देनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम व स्थानीय हजरतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों को समझाबुझाकर नीचे उतारा और थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि पुजारी की जमीन पर स्थानीय दबंग विशाल कपूर की ओर से जबरन कब्जा किया जा रहा है। (Lucknow News) इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से परेशान होकर वे लखनऊ आये और आत्महत्या का प्रयास किया। हजरतगंज थाना पुलिस लखनऊ पुलिस के आला अधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए दोनों भाई बहन से प्रकरण में पूछताछ कर रही है।

Also Read –Rahul Gandhi Arrest: राहुल गांधी होंगे गिरफ्तार? पांचवीं बार कोर्ट में नहीं हुए पेश! क्या जेल जाएंगे कांग्रेस के युवराज?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें