Bhim Army Protest: चंद्रशेखर आजाद को रोकने पर कार्यकर्ताओं में उबाल, जमकर किया तांडव, घंटों आग में जला करछना

Facebook
X
WhatsApp

Bhim Army Protest: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने पर कार्यकर्ता भड़क गये। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने करछना क्षेत्र में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। (Bhim Army Protest) भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने करछना में जमकर उपद्रव मचाया।

प्रयागराज में चंद्रशेखर नजरबंद; भीम आर्मी का सड़क पर उत्पात, पुलिस पर पथराव  कर गाड़ियां तोड़ीं

कार्यकर्ताओं ने कई निजी और पुलिस के तीन वाहनों पर भी तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने 15 बाइकों को आग के हवाले कर दिया। (Bhim Army Protest) घटना में चौकी प्रभारी समेत कई सिपाही घायल हुए हैं। करछना में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। विदित हो कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कौशाम्बी के लोहंदा गांव में कथित दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे थे।

Also Read –Lucknow News: ‘कर्ज से परेशान हैं…’, लिखकर लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Bhim Army Protest: करछना-कोहड़ार मार्ग पर चल रही थी हलचल

भड़ेवरा बाजार के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सोमवार सुबह से ही इसौटा जाने वाले करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल तेज थी। बीते दोपहर भी लगभग ढाई हजार युवक बाजार से सटे हनुमानपुर मोरी चौराहे पर एकत्रित हुए थे और कुछ ही देर बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी थी। (Bhim Army Protest) भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गयी। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखकर पुलिसकर्मी वहां निकल गये और थाने में सूचना दी।

भीड़ ने शुरू किया पथराव

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी की जानकारी होते ही करछना के साथ ही नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के आगे बढ़ते ही भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल युवकों ने पुलिस के वाहनों पर तोड़फोड़ की। (Bhim Army Protest) यही नहीं जाम में फंसी एक प्राइवेट बस समेत अन्य वाहनों पर भी पथराव हुआ।

Also Read –Suryakumar Yadav Surgery: सूर्यकुमार यादव की सर्जरी पर आया अपडेट, स्पोर्ट्स हर्निया के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर

पुलिस ने सीज की 42 बाइकें

लगभग दो घंटे तक चले उपद्रव के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके से 42 लावारिस मोटरसाइकिलें मिली। सभी बाइकों को पुलिस थाने ले आई और उन्हें सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह सभी बाइकें बवाल मचाने वाले युवकों की ही हैं। जोकि पुलिस के पहुंचने के बाद बाइकों को छोड़कर भाग गये थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें