Ravi Kishan parliament speech: मैं पंडित आदमी हूं,अभी कुछ बोल दूंगा तो…रवि किशन का संसद में ‘धमाकेदार’ बयान, विपक्ष की बोलती हुई बंद

Facebook
X
WhatsApp
image 308

Ravi Kishan parliament speech: देश की संसद इस वक्त ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर गरमाई हुई है। विपक्ष हमलावर है, सवाल पे सवाल दागे जा रहे हैं। ऐसे में गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन का एक बयान अब सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने ना सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को दरकिनार किया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास जताकर माहौल में गर्मी ला दी। रवि किशन ने साफ कहा “ट्रंप बाबू का कौनौ भरोसा नहीं, हम तो मोदी जी की बात को ही सच मानते हैं।”

Ravi Kishan parliament speech: “हमको ट्रंप बाबू की बात का कौनौ पता नहीं है”

Also Read –Congo church massacre: रातोंरात आई कयामत! चर्च में घुसे आतंकी, 21 लोगों को गोलियों से भूना,और फिर…

रवि किशन ने विपक्ष द्वारा उठाए गए उस सवाल पर भी पलटवार किया जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान का ज़िक्र है कि भारत-पाकिस्तान के बीच ‘संघर्षविराम’ उन्होंने कराया था। इस पर रवि किशन ने चुटकी लेते हुए कहा – “हमको ट्रंप बाबू की बात का कौनौ पता नहीं है। (Ravi Kishan parliament speech) हमें तो अपने प्रधानमंत्री की बात पर पूरा भरोसा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी विदेशी नेता का कोई फोन नहीं आया। बस एक फोन आया था वहां के वाइस प्रेसिडेंट का, वो भी एक घंटा नहीं उठा सके फिर ट्रंप क्या बोले इससे क्या फर्क पड़ता है?।”

“भारत में बैठकर मोदी जी की बात को महसूस किया है”

Also Read –Chandauli News: चंदौली जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

अपने विशेष अंदाज़ में रवि किशन ने आगे कहा “हम भारत में रहकर अपने प्रधानमंत्री की बात को महसूस कर रहे हैं। (Ravi Kishan parliament speech) आत्मनिर्भर भारत के दम पर जब पाकिस्तान को जवाब मिला, तो पूरा देश देखा कि कैसे दुश्मन कांप उठा। मोदी जी ने जो कहा, वही हमारे लिए अंतिम है। कोई ट्रंप कुछ भी बोले, उससे हम हिंदुस्तानी डगमगाने वाले नहीं।”

महादेव पर टिप्पणी करने वालों को दी ‘पंडित’ चेतावनी

जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष ने ऑपरेशन ‘महादेव’ की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं, तो रवि किशन का चेहरा भावनाओं से भर गया। उन्होंने कहा “देखिए, पीएम मोदी पर खुद भगवान महादेव का आशीर्वाद है। जिस व्यक्ति के साथ भोलेनाथ हैं, वो कैसे अनाथ हो सकता है?” और फिर उन्होंने जोड़ा – “महादेव को जो नकारेगा…अब जाने दीजिए, मैं पंडित आदमी हूं, कुछ कह दिया तो बवाल हो जाएगा।”

सियासत नहीं, श्रद्धा है ऑपरेशन महादेव

रवि किशन का यह बयान उन तमाम सियासी विश्लेषकों को भी जवाब था जो इस ऑपरेशन को ‘चुनावी टाइमिंग’ से जोड़ रहे हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि ऑपरेशन महादेव को राजनीति की नजर से देखना, उस श्रद्धा का अपमान है जो करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिल में बसी है। (Ravi Kishan parliament speech) उन्होंने कहा “जो कुछ भी हुआ, वो सिर्फ हमारी सेना की बहादुरी और महादेव की कृपा का नतीजा है इसे छोटा न समझिए।”

अब क्या बोलेगा विपक्ष?

रवि किशन का यह बयान भले ही हल्के अंदाज़ में आया हो, लेकिन इसके मायने गंभीर हैं। जब संसद के भीतर से यह आवाज़ उठती है कि ‘महादेव के साथ हैं मोदी’, तो विपक्ष को जवाब देने से पहले सोचना होगा। (Ravi Kishan parliament speech) साथ ही ट्रंप के बयान पर भी भाजपा ने साफ कर दिया है कि भारत को अपनी बात कहने के लिए किसी अमेरिकी मुहर की ज़रूरत नहीं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि विपक्ष इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या संसद में रवि किशन के ‘महादेव तर्क’ का कोई तोड़ निकाल पाता है या नहीं। (Ravi Kishan parliament speech) लेकिन इतना तो तय है कि ये बयान सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है, और जनता के बीच बहस तेज हो गई है – “क्या अब सच में भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही दुश्मन कांप रहा है?।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें