Chandauli News: चंदौली जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण, मॉडल ग्राम विकास तथा आरआरसी सेंटर से संबंधित प्रगति की गहन समीक्षा की गई। (Chandauli News) जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनपद की सभी पंचायत भवन अनिवार्य रूप से खुले रहने चाहिए, और इन भवनों में पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित रहें। (Chandauli News) उन्होंने कहा कि यदि किसी पंचायत भवन के बंद होने अथवा पंचायत सहायक की अनुपस्थिति की शिकायत मिली तो डीपीआरओ एवं संबंधित बीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 07 30 at 1.52.05 PM

सहज जन सेवा केंद्र के संचालन में सबसे खराब प्रदर्शन विकास खण्ड चकिया व चहनिया का पाया गया जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए तथा फटकार लगाते हुये एक सप्ताह के भीतर जो गैप है उनको पूर्ण करते हुवे शत प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करे अन्यथा के दशा में जिला पंचायती राज अधिकारी संबंधित खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Also Read –S Jaishankar Parliament speech: ‘कान खोलकर सुन लें, 22 अप्रैल से 16 जून तक मोदी- ट्रंप के बीच बात…’, संसद में जयशंकर का बड़ा खुलासा

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर कचरा निस्तारण की प्रभावी कार्य योजना लागू की जाए। (Chandauli News) शौचालय निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि उनका सतत उपयोग सुनिश्चित हो सके। ओडीएफ प्लास हेतु चयनित ग्रामों का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा के दौरान योजना से संबंधित पूछे गए सवालों का सटीक जवाब जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा, खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा या एडीओ पंचायत द्वारा संतोष जनक प्राप्त नहीं हुआ जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि जब आप लोगों पता ही नहीं है कि इस योजना में काम क्या करना है तो आप लोग काम क्या करेंगे इस दौरान कुछ हद तक एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय द्वारा सही जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2025 07 30 at 1.51.55 PM

Also Read –Mathura News: हाइवे पर बड़ी वारदात: चांदी की राखी ला रहे व्यापारियों को मारपीट कर कार सहित अगवा, लूटपाट कर भागे बदमाश

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आर. जगत साईं ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की पारदर्शिता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। (Chandauli News) उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ तथा बैठक में पूरी तैयारी और जानकारी के साथ उपस्थित हो।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक बी बी सिंह, डीडीओ जिला पंचायत राज अधिकारी, बीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -बालमुकुंद लाल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें