Chandauli: चंदौली जयमोहनी रेंज में 48वें दिन भी वन विभाग कर्मचारियों का धरना जारी

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली नौगढ़-जयमोहनी रेंज परिसर में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रविवार को लगातार 45वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। (Chandauli) प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने विभाग पर विनियमितीकरण की प्रक्रिया में जानबूझकर देरी करने और न्यूनतम वेतन देने में असफल रहने का आरोप लगाया।

धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ने की, जिन्होंने विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों की जायज़ माँगों को लगातार नज़रअंदाज़ करने का दोषी ठहराया। (Chandauli) उन्होंने विभाग पर टालमटोल और आश्वासन के नाम पर लीपापोती करने का भी आरोप लगाया।

Also Read –Sitapur News: सीतापुर में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

ज़िलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2013 से 2023 तक सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए, लेकिन विभाग अब तक इन आदेशों को लागू करने में असफल रहा है।

Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल

कर्मचारियों साफ़ कहा है कि जब तक उनकी माँगें पूरी नहीं होतीं, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।

धरना में जिलाजीत यादव, बबून्दर, विनोद, रामलाल, रामकेश, महंत, अशोक, सूर्यकांत, श्रीनाथ, सोमारुद्दीन सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे दल

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें