Lucknow News: पेट्रोल भरवाने के दौरान युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पालतू कुत्ते की मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

Facebook
X
WhatsApp
image 32

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक बर्बर वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। राजाजीपुरम इलाके के रहने वाले प्रफुल्ल दीप श्रीवास्तव पर पेट्रोल पंप पर कुछ दबंगों ने लोहे के कड़े से हमला किया गया। बताया जाता है कि घटना के वक्त प्रफुल्ल अपने मित्र अक्षत के साथ पेट्रोल भरवाने रुके थे, तभी बाइक से आए अभिजीत सिंह और दो अन्य अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। (Lucknow News) हमलावरों ने लोहे की कड़े से युवक के सिर और शरीर पर वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इस हमले में पीड़ित के हाथों में मौजूद उसका पालतू कुत्ता घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की पूरी फुटेज पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

Also Read –Chandauli: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न चंदौली में व्यापक आयोजन की रूपरेखा तैयार

Lucknow News: पेट्रोल पंप पर अचानक हमला, सिर में आई गंभीर चोटें

तालकटोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित प्रफुल्ल दीप श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने मित्र अक्षत के साथ पेट्रोल भरवाने के लिए राजाजीपुरम के टेंपो स्टैंड स्थित टंकी पर रुके थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार अभिजीत सिंह और उसके साथ आए दो अज्ञात लोगों ने उस पर लोहे के कड़े से हमला बोल दिया। (Lucknow News) हमले में उसके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना के वक्त प्रफुल्ल अपने पालतू कुत्ते को भी साथ लिए हुए था। हमले के दौरान एक लोहे का कड़ा उसके कुत्ते के सिर पर भी लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से प्रफुल्ल और उसका परिवार गहरे सदमे में हैं।

Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल

वारदात की पूरी घटना CCTV में कैद, पुलिस से कार्रवाई की मांग

प्रफुल्ल का कहना है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक किसी हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने तालकटोरा थाने में लिखित शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। (Lucknow News) वहीं, इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने से लोग लखनऊ पुलिस के सुरक्षा वाले दावों पर सवाल खड़ा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें