Dummy Bum in Red Fort: लाल किला के अंदर डमी ‘बम’! सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंध, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Facebook
X
WhatsApp
image 34

Dummy Bum in Red Fort: हर साल जब 15 अगस्त करीब आता है, तो दिल्ली के लाल किले में तैयारियां भी बड़ी तेजी से शुरू हो जाती है। सुरक्षा के इंतजाम का खास ख्याल रखा जाता है। प्रधानमंत्री का भाषण, तिरंगा फहराना और पूरे देश की निगाहें इस ऐतिहासिक किले पर टिकी होती हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थ्या में एक छोटी सी चूक बड़ी चिंता का कारण बन सकती है। (Dummy Bum in Red Fort) इसी तरह की एक लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल समेत 7 दिल्ली पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Dummy Bum in Red Fort: डमी बम पकड़ में न आना पड़ा भारी

एक सुरक्षा अभ्यास के दौरान स्पेशल सेल की टीम एक डमी बम लेकर लाल किले में एंट्री ली। वे सादे कपड़ों में थे और यह जांचने आए थे कि तैनात पुलिस कितनी सतर्क है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी इस डमी बम को पहचान ही नहीं पाए।

इसके बाद यह घटना गंभीर मानी गई और इसके परिणामस्वरूप सात पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। (Dummy Bum in Red Fort) ये सभी लाल किले की सुरक्षा में तैनात थे और उन पर अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के लिए दिल्ली पुलिस हर दिन सुरक्षा का रिहर्सल करती है ताकि किसी भी तरह की चूक न हो। (Dummy Bum in Red Fort) लेकिन यह घटना यह दिखाती है कि सिर्फ अभ्यास करना ही काफी नहीं है, उस पर सतर्कता और गंभीरता भी उतनी ही जरूरी है।

Also Read –Lucknow News: पेट्रोल भरवाने के दौरान युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पालतू कुत्ते की मौत, CCTV में कैद हुई वारदात

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए 2 अगस्त से 16 अगस्त तक लाल किले के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। इस दौरान पैरा-ग्लाइडर, ड्रोन, हॉट एयर बैलून जैसे किसी भी हवाई साधन की उड़ान पर सख्त पाबंदी रहेगी। यह फैसला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत लिया गया है।

Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल

प्रधानमंत्री का संबोधन, जनता से मांगे सुझाव

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि वे नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद लगातार 12 बार भाषण देने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बनेंगे।

पीएम ने इस बार अपने भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव भी मांगे हैं। वे चाहते हैं कि जनता खुद तय करे कि इस बार कौन-से विषय उनके भाषण का हिस्सा बनें। इसके लिए उन्होंने ‘नमो ऐप’ और ‘MyGov’ प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संवाद किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें