
Baba Ram Rahim: हरियाणा सरकार एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर मेहरबान होती दिखाती नजर आ रही है। (Baba Ram Rahim) बलात्कार और हत्या जैसे संगीन अपराधों में दोषी पाए जा चुके राम रहीम को मंगलवार सुबह 14वीं बार जेल से पैरोल पर छोड़ा गया है। उसे इस बार 40 दिन की पैरोल दी गई है।
आज, मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे, राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से लेने के लिए हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, और अन्य करीबी दो गाड़ियों में पहुंचे। वहां से वे उसे लेकर सिरसा डेरे की ओर रवाना हो गए।
Baba Ram Rahim: रक्षाबंधन और जन्मदिन बाहर मनाएगा राम रहीम
Also Read –Dummy Bum in Red Fort: लाल किला के अंदर डमी ‘बम’! सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंध, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पैरोल की टाइमिंग भी खास मानी जा रही है। (Baba Ram Rahim) यानी जेल की सजा के बावजूद राम रहीम इस दौरान रक्षाबंधन का त्योहार सिरसा डेरे में मनाएगा। यही नहीं, 15 अगस्त को उसका जन्मदिन भी होता है, जिसे वह हर बार भव्य रूप से मनाता रहा है।
हालांकि इस बार डेरे में समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना कम बताई जा रही है, फिर भी सरकार का यह कदम एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
राजनीतिक समय पर मिलती रही छूट
राम रहीम को इससे पहले भी कई बार फरलो और पैरोल मिल चुकी है और खास बात यह है कि यह अधिकतर राजनीतिक या त्योहारों के समय मिली है। (Baba Ram Rahim) इससे पहले अप्रैल 2024 में उसे 21 दिन की फरलो दी गई थी। जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय थी। इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी उसे 40 दिन के लिए छोड़ा गया था। इन सभी मामलों से साफ है कि गंभीर अपराधों में दोषी ठहराए जाने के बावजूद, राम रहीम को लगातार विशेष छूट मिलती रही है।
Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल
2017 में सजा के बाद अब तक 14 बार बाहर आ चुका है
यहां गौर करने वाली बात यह है कि राम रहीम को जब से 2017 में सजा हुई है, तब से वह अब तक 14 बार जेल से बाहर आ चुका है, जो हैरान करने वाला है। (Baba Ram Rahim) रिकॉर्ड देखें तो राम रहीम फरवरी 2022 में 21 दिन, जून 2022 में 30 दिन, नवंबर 2023 में 29 दिन, जनवरी 2024 में 60 दिन और अब अगस्त 2025 में फिर से 40 दिन की पैरोल मिली है।














